डीएम किंजल सिंह ने आदिवासी थारू क्षेत्र चंदन चौकी पहुंचकर एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोद लिए गए गांवों में 19 से 29 अक्तूबर तक थारू मेले का आयोजन किया जाएगा।
एकीकृत जनजाति विकास परियोजना कार्यालय सभागार में उन्होंने समीक्षा बैठक में बताया कि गोद लिए गए गांवों में प्रथम चरण में थारू ग्राम धुसकिया, बेलडांडी, पचपेड़ा, बरबटा, पोया, मौरा में 19 से 29 अक्तूबर तक थारू मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के सारे विभागों के अधिकारी स्टाल लगा कर आदिवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करेंगे और मेले में जन जागरूकता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा और साफ सफाई तथा मद्य निषेध के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने थारू ग्राम बेलडांडी, धुसकिया, पचपेड़ा, बरबटा और पोया का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।