फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: इसरो बुला रहा है नौवीं के विद्यार्थी, 27 से करें आवेदन

Wed, 25 Feb 2026 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने ‘युवा विज्ञानी कार्यक्रम’ (युविका-2026) की घोषणा कर दी है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर ही अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक से जोड़ना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित छात्रों को इसरो केंद्रों का भ्रमण, वैज्ञानिकों से संवाद और प्रयोगशालाओं में स्पेस टेक्नोलॉजी को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों के रहने, खाने और यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था इसरो की ओर से की जाएगी।
छात्र https://jigyasa.iirs.gov.in/yuvika पर YUVIKA-2026 लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने के बाद उसका प्रिंट और पीडीएफ कॉपी सुरक्षित रखना आवश्यक है।
विज्ञापन

1 जनवरी 2026 तक नौवीं कक्षा में अध्ययनरत किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में आठवीं के अंक (50 प्रतिशत), ऑनलाइन क्विज (10 प्रतिशत) तथा विज्ञान प्रदर्शनी, ओलंपियाड, खेल, एनसीसी अथवा अन्य सहगामी गतिविधियों के अंक शामिल होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को 15 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, युविका कार्यक्रम विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
-इन तिथियों में होगा पंजीकरण-
रजिस्ट्रेशन शुरू : 27 फरवरी, 2026
अंतिम तिथि : 31 मार्च 2026
पहली चयन सूची : 13 अप्रैल, 2026
दूसरी सूची : 20 अप्रैल, 2026
कार्यक्रम अवधि : 11 से 22 मई 2026

लखनऊ मंडल के सभी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधन से अपील की गई है कि वे युविका-2026 कार्यक्रम में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि वे स्पेस साइंस के क्षेत्र में सुभांशु शुक्ला जैसे कॅरिअर की दिशा में आगे बढ़ सकें।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश कुमार, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें