फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कहीं छूट तो नहीं गया आपका नाम, आज देख लें मतदाता सूची

Mon, 16 Nov 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की जाएगी। इसमें मतदाता अपना नाम, पता और अन्य विवरण जांच सकेंगे।
विज्ञापन

सूची में नाम छूटने या किसी तरह की त्रुटि मिलने पर 16 दिसंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। इस दौरान पात्र मतदाता अपना नाम जुड़वाने के साथ विवरण में संशोधन भी करा सकेंगे।
एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ड्राफ्ट सूची के प्रकाशन के बाद 30 दिन तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, वे नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, नाम, पता, आयु सहित अन्य विवरणों में गलती होने पर सुधार कराया जा सकेगा। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं के मतदाता बनने के लिए फार्म संख्या छह भी भरे जाएंगे।
एडीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांच लें, ताकि मतदान के समय किसी तरह की परेशानी न हो।
इधर, पूर्व में हुए पुनरीक्षण अभियान के बाद करीब 4.40 लाख मतदाता पहचान-पत्र जारी किए गए हैं। इन्हें डाक विभाग के माध्यम से संबंधित मतदाताओं के घर 30 नवंबर तक पहुंचाया जाएगा।

अब ऑनलाइन भी बन सकेंगे नए मतदाता
डीएम ने वाईडी कॉलेज में युवाओं को फॉर्म-6 से पंजीकरण की जानकारी दी
लखीमपुर खीरी। मतदाता बनने के लिए अब युवाओं को ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी मिलेगी। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
सोमवार को युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद के दौरान डीएम अंजनी कुमार सिंह ने यह जानकारी दी। डीएम ने बताया कि डिजिटल माध्यम से निर्धारित पोर्टल पर युवा स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से परिवार, मित्रों और आसपास के ऐसे युवाओं को भी जागरूक करने की अपील की, जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन नाम अभी मतदाता सूची में दर्ज नहीं है।
उन्होंने लोकसभा, विधानसभा, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और स्थानीय निकाय चुनावों की अलग-अलग मतदाता सूचियों के बारे में भी बताया। साथ ही इनमें नाम दर्ज कराने की पात्रता की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।
विज्ञापन

इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत पाल सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष और प्रोफेसर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें