फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा क्राॅस मामले में विवेचक ने दर्ज कराए बयान

Thu, 04 Dec 2025 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर। तिकुनिया हिंसा क्राॅस केस में विवेचक रहे दरोगा बालेंदु गौतम बुधवार को एडीजे देवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में पेश हुए। उनके बयान के बाद बुधवार को ही बचाव पक्ष ने उनसे जिरह पूरी कर ली है।
विज्ञापन

अदालत ने मामले की अगली तारीख 11 दिसंबर नियत करते हुए अगले गवाह के बयान दर्ज कराने के लिए अभियोजन पक्ष को निर्देशित किया है।तीन अक्तूबर, 2021 को तिकुनिया कस्बे में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसक वारदात को लेकर दर्ज कराए गए क्राॅस केस मामले में बुधवार को सुनवाई हुई।
एडीजे देंवेंद्रनाथ सिंह की अदालत में तत्कालीन विवेचक बालेंदु गौतम ने अपने बयान दर्ज कराए। उन्होंने अदालत में बताया कि गुरविंदर सिंह आदि के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दो पर्चे काटे थे। इसके बाद तफ्तीश उनके पास से चली गई थी।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा के बाद बचाव पक्ष ने कानूनी पेचीदगी से जुड़े कई सवाल जवाब किए। जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अगले गवाह को पेश करने के लिए निर्देशित करते हुए 11 दिसंबर अगली तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें