झोपड़ी से अजगर को निकालते वनकर्मी। संवाद
निघासन। दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के तारानगर चौराहे के पास मंगलवार को नंदलाल के प्लाॅट में बनीं झोंपड़ी पर अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। झोंपड़ी की बल्ली पर लगभग छह फुट लंबा अजगर चढ़ा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी। इस पर वन रेंज की रेस्क्यू टीम के अक्षय मौर्य, मनजीत और वाहन चालक हरीश मौके पर पहुंचे। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़कर झंडी के पास जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित बचाया जा सके। संवाद