फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से

Tue, 15 Dec 2015 06:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पांच जनवरी से होंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार ने सभी प्रधानाचार्यों को सूचना भेजकर सभी परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराकर प्राप्तांक वेबसाइट पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.ओपी गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों को बताया है कि जिले के इंटर संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 05 से 19 जनवरी तक कराई जाएंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी तथा परीक्षकों की नियुक्ति आदि की सूचना परिषद के संबंधित कार्यालय से प्राप्त होगी। इंटर के प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक द्वारा तथा 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे।
इसी तरह व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए निर्धारित किए जाएंगे। उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के तहत प्रदान किए जाएंगे तथा शेष 50 प्रतिशत अंक वाह्य परीक्षक द्वारा दिए जाएंगे। डीआईओएस ने बताया इंटर परीक्षा के लिए पंजीकृत सभी संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षाओं के अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा कराई जाएंगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं गत वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हों। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को बताया है कि हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा नैतिक, शारीरिक खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटर की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड किए जाएंगे। इसके लिए जनवरी के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट क्रियाशील की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें