फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मुठभेड़ में दबोचा गया अंतरजनपदीय लुटेरा गिरोह, पांच गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल मौजीराम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
सिकंदराबाद (खीरी)। थाना नीमगांव पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के पांच बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 22 मई को थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में वांछित मौजीराम निवासी मूड़ा हूसा थाना महोली, सुमित प्रजापति निवासी हाजीपुर थाना महोली, आलोक कुमार निवासी छहेलिया थाना महोली, अभय प्रताप सिंह निवासी दौदापुर थाना नीमगांव और सर्वेश राठौर निवासी सड़ियामऊ थाना महोली को मंगलवार रात अल्हवापुर पुल के पास घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया।
इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मौजीराम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दो मोटरसाइकिलों से लाइसेंसी शराब दुकानों के सेल्समैनों का पीछा करते थे और सुनसान स्थानों पर रोककर असलहों के बल पर नकदी व मोबाइल फोन लूट लेते थे। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने खीरी और सीतापुर जनपद में कई चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।
सीओ मितौली यादवेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीतापुर के थाना पिसावां, रामकोट और खीरी के थाना नीमगांव में दर्ज तीन प्रमुख मुकदमों में वांछित थे। इन पर मोबाइल फोन लूट, चोरी और छिनैती के आरोप हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे 315 बोर, एक खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें, एक बाइक इंजन, चार चालू मोबाइल फोन, दो क्षतिग्रस्त मोबाइल, स्कूटी की चाबी और 5300 रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें