फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 86.88 फीसदी विद्यार्थी हुए सफल

Sun, 17 May 2015 11:05 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
साल भर की मेहनत के बाद विद्यार्र्थियों को परिणाम का इंतजार था, जो रविवार को खत्म हुआ। साढ़े 12 बजे से लोग परिणामों को जानने के लिए कंप्यूटर, मोबाइल के सहारे इंटरनेट पर सर्च करने लगे। परिणामों से लोगों के चेहरे खिल उठे, क्योंकि इंटरमीडिएट में 86.88 फीसदी विद्यार्थी उत्तीर्ण होने में कामयाब रहे। आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर के छात्र राहुल वर्मा ने 94.2 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। जबकि सनातन धर्र्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज लखीमपुर की छात्रा आकांक्षा सिंह ने 93.6 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और पं.दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हर्षित पांडेय ने 93.4 फीसदी अंक के साथ जिले की मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2015 में 139 सेंटरों पर परीक्षा कराई गई थी, जिसमें इंटरमीडिएट के लिए 38,773 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान करीब साढ़े चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। रविवार को आए नतीजों में अधिकतर विद्यार्थी अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। कई स्कूलों के परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आदर्श विद्या मंदिर लखीमपुर, सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज लखीमपुर, महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक इंटर कॉलेज, गोला स्थित सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज का 100 फीसदी परिणाम रहा है। इसके अलावा अन्य कॉलेजों के परिणामों में पिछले वर्ष की अपेक्षा सुधार हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें