फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघन चेकिंग अभियान 12 से

Fri, 09 Jan 2015 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली बिलों के करोड़ों रुपये की बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने के संबंध में लखनऊ मंडल के मुख्य अभियंता वेदप्रकाश वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में कई व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बेहतर बिजली व्यवस्था के लिए बकाया बिलों का हवाला देते हुए चेकिंग अभियान में व्यापार संगठनों से सहयोग मांगा। मुख्य अभियंता ने बिजली अधिकारियों को 12 जनवरी से शहर में सघन बिजली चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने बैठक में अधिशासी अभियंता राकेश सिंह, एसडीओ धर्मेंद्र आनंद, अवर अभियंता मनोज पुष्कर समेत बिजली अधिकारियों को निर्देश दिया कि लाइन लॅास रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। अभियान में उपभोक्ताओं के घरों में लगे खराब मीटर बदलने, कैंपों में लोगों का आसानी से बिजली कनेक्शन देने और अन्य बिजली समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बकाया वसूली की धीमी गति पर भी नाराजगी जताई। मुख्य अभियंता ने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए घर-घर चेकिंग कर लोड जांचने, स्वीकृत विद्युत भार और मौजूदा लोड चेक करने की कार्रवाई की जाए। बैठक के दौरान तमाम व्यापारियों ने चेकिंग के दौरान बरती जा रही अनियमितताओं के  संबंध में शिकायत की और निष्पक्ष ढंग से अभियान चलाने की मांग की। व्यापारियों की शिकायत पर मुख्य अभियंता ने कहा कि जिस मोहल्ले या बाजार में चेकिंग अभियान चलेगा, वहां के व्यापारियों को पहले इसकी जानकारी दी जाएगी। बैठक में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष संजय अग्रवाल, अशोक गुप्ता, अवधेश गुप्ता, शरद वाजपेयी, महेश पुरी समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।
गोला गोकर्णनाथ। एसडीओ मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि विद्युत चोरी रोको अभियान 12 जनवरी से 22 फरवरी तक चलाया जाएगा। अभियान में नए कनेक्शन, भार वृद्धि, पुराने, खराब मीटर बदलने, तीन माह से अधिक के बकाएदारों से बिल का भुगतान जमा कराने, बिजली चोरी करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें