लखीमपुर खीरी। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं की बौद्धिक क्षमता को परखने के लिए निपुण टेस्ट कराया जाएगा। 60 अंकों की इस परीक्षा के लिए छात्राओं को डेढ़ घंटे का समय दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर सीट से कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर बीएसए और कस्तूरबा विद्यालयों की वार्डेन को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 14 तारीख को सभी कस्तूरबा विद्यालयों परीक्षा आयोजित की जाएगी।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं के आंकलन के लिए कक्षा छह से लेकर आठ तक की छात्राओं की परीक्षा होगी। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि कक्षा छह के लिए हिन्दी और गणित विषय परीक्षा के लिए बीस अंकों की परीक्षा आयोजित होगी, जबकि कक्षा सात व आठ की परीक्षा में विज्ञान और गणित विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे। आने वाली 14 तारीख को परीक्षा आयोजित होगी।
कहा कि प्रत्येक केजीबीवी में बीईओ की उपस्थित परीक्षा होगी। कहा कि इस परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर देने के बाद छात्राओं की बौद्धिक क्षमता आसानी के साथ आंकी जा सकती है। फिलहाल आदेश आने के बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।