फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाग में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। आम बीनने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका बाग में पड़ा पाया गया। शरीर पर झुलसने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र की ग्रंट नंबर 10 पंचायत के केसरीपुर गांव निवासी कमरूद्दीन (17) अपने साथी कलिया के साथ सोमवार सुबह करीब चार बजे आम बीनने पड़ोस के बाग में गया था। कुछ देर बाद कालिया तो वापस आ गया, कमरुद्दीन वहीं रह गया। बाद में लोगों ने उसका शव बाग में पड़ा देखा। उसकी पीठ और बाएं हाथ की कोहनी पर झुलसने के निशान थे।
विज्ञापन

अनुमान लगाया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। हालांकि आसपास बिजली का तार नहीं पाया गया है। इससे यह भी आशंका जताई जा रही है कि मौत दूसरी जगह हुई होगी, शव यहां लाकर डाल दिया गया। थाना मैलानी के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें