ग्राम पंचायत बसारा के खेरवा अस्थाई गोशाला का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकार
बेहजम। अस्थायी गोआश्रय स्थल बाछेपारा में रविवार को मृत गोवंशीय पशुओं का वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सीवीओ) डॉ. दिनेश कुमार सचान ने ग्राम पंचायत बसारा के खेरवा अस्थायी गोआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चारे और पानी की व्यवस्था को देखा।
सीवीओ ने प्रधान को निर्देश दिए कि सांड़ों को बेरीकेडिंग कर अलग रखें तो पशुओं की सही तरह से देखभाल की जा सके। उन्होंने बताया कि कल बाछेपारा के गोआश्रय स्थल की दयनीय दशा देखने के बाद आज वह यहां आए हैं। पशु चिकित्सक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि यहां 370 पशु हैं। इस अवसर पर पशु चिकित्सक अनिरुद्ध सिंह, प्रधान के प्रतिनिधि अरविंद वर्मा और लाखन सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद