फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फ्लाई ओवर का काम जून तक पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
असम चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण ​कुमार लक्षकार । स्रोत - सूचना 
विज्ञापन
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य हर हाल में जून तक पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शशांक भार्गव ने बताया कि 1.08 किमी लंबे फ्लाईओवर की कुल लागत 12.69 करोड़ रुपये है। जिलाधिकारी ने मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। प्रयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता देखी।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को फ्लाईओवर के समस्त कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि 50 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

जाम की स्थिति से निपटने के लिए डीएम ने सड़क का समतलीकरण करने के निर्देश दिए। मौके पर मौजूद कार्यदायी संस्था के लोगोें ने बताया वर्तमान में 06 गर्डर लाए गए हैं, 70 गर्डर तैयार है। डीएम ने वहां मौजूद बिजली के पोलों और तार को हटाने के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। कुछ लोगों ने सर्विस रोड न बनने से हो रही परेशानी के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें