फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत की शिकायत पर दरोगा और सिपाही लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से उसके पुत्र को थाने से छोड़ने के लिए पैसे मांगने का आरोप, विधायक से की थी शिकायत
विज्ञापन

पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। तिलकपुरवा गांव निवासी एक महिला से उसके पुत्र को थाने से छोड़ने के लिए दरोगा द्वारा पैसे लिए जाने के मामले में विधायक की शिकायत पर एसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना में तैनात दरोगा चुन्नूलाल और सिपाही योगेश कुमार ने चेकिंग के दौरान बाइक से घर जा रहे तिलकपुरवा निवासी नागेश कुमार पुत्र राजेंद्र को रोक लिया था और उसे थाने में बंद कर दिया था। इसके बाद नागेश की मां रानी देवी थाने पहुंचीं और दरोगा से युवक को छोड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने युवक को छोड़ने की एवज में 20 हजार रुपये मांगे। किसी तरह से महिला लोगों से ब्याज पर 20 हजार रुपये लेकर थाने पहुंची और दरोगा को रुपये दे दिए। इसके बाद युवक को तो छोड़ दिया गया, लेकिन उसकी बाइक लौटाने के नाम पर पांच हजार रुपये और मांगे गए।
परेशान महिला ने इसकी जानकारी पलिया विधायक रोमी साहनी को दी। इसके बाद विधायक ने दरोगा को फोन कर महिला के रुपये वापस कराए और एसपी से बात कर आरोपी दरोगा पर कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसपी ने दरोगा चुन्नूलाल और एक सिपाही योगेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच सीओ पलिया को सौंपी है। विधायक रोमी साहनी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई के लिए वह उच्चाधिकारियों से भी वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें