फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मोहर्रम में पूर्व के विवादित स्थलों का किया मौका मुआयना

Wed, 02 Jul 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। पूर्व में हुए ताजिया विवाद की समीक्षा के लिए पुलिस अफसरों ने बुधवार को तीन संवेदनशील गांवों के ताजियेदारों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

सीओ धौरहरा शमशेर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में चौकी सुंदरवल में हुई मीटिंग में अग्गर खुर्द, सुंदरवल और मौजमाबाद के ताजियादार उपस्थित रहे। सीओ ने उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। सुंदरवल के ताजियादार सफदर खां, आसिफ खां और सानू आदि ने सीओ को बताया कि कस्बे के गुरखेत के रास्ते किनारे व्यक्ति ने टटिया लगा रखी है। पिछले वर्ष जुलूस निकलने के दौरान टटिया का कुछ हिस्सा टूट गया था। इस पर विवाद हुआ था। ग्रह स्वामी ने पक्की दीवार बनाने के लिए आठ हजार रूपये लिये थे।
विज्ञापन

आरोप लगाया न टटिया हटाई और न दीवार बनवाई। सीओ ने कहा विवादित स्थान के पास बैरिकेटिंग कर पुलिस फ़ोर्स तैनात किया जाएगा। अग्गर खुर्द गांव से गोबरहा कर्बला तक ताजिया निकलने के रास्ते में पूर्व प्रधान रामनरेश के खेत के पास विवाद का जिक्र किया। बताया पिछले वर्ष पैमाइश होने के बाद भी रास्ते का विवाद नही निपट सका। वहीं मौजमाबाद कर्बला पर मेला लगने को लेकर पूर्व में हुए विवाद की बात रखी। सीओ ने कहा कर्बला में ताजिया रखे जाएंगे। बगैर परमिशन मेला नहीं लगने दिया जाएगा। सीओ ने अग्गर खुर्द और सुंदरवल में विवादित स्थलों का मौका मुआयना कर फूलबेहड़ पुलिस को निबटारे के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें