लखीमपुर खीरी। बुधवार की सुबह एसपी गणेश प्रसाह साहा ने पुलिस लाइन में पुलिस भर्ती के लिए बनाए गए अभिलेखों की जांच की। साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए।
एसपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी सीधी भर्ती-2023 में अभ्यर्थियों के अभिलेखों की जांच तथा शारीरिक मानक परीक्षण के लिए रिजर्व पुलिस लाइन में की गई व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए हर एक काउंटर का निरीक्षण किया। हर काउंटर को फ्लैक्सी बोर्ड से हाईलाइट करने को निर्देशित किया। साथ ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए उपकरणों को दुरुस्त रखने, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हों इसको लेकर निर्देश दिए। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद