फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में दो डॉक्टर सहित  सात लोग मिले अनुपस्थित

Mon, 05 Sep 2016 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
विज्ञापन
फरधान सीएचसी का एसीएमओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

फरधान सीएचसी में डॉक्टरों के साथ-साथ अन्य स्टाफ के समय से न आने की मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेकर एसीएमओ ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान दो डॉक्टरों सहित सात लोग अनुपस्थित मिले। एसीएमओ ने इन सभी के खिलाफ एक-एक दिन का वेतन काटे जाने की कार्रवाई किए जाने के लिए सीएमओ को लिखा है।
एसीएमओ डॉ.मातादीन ने सोमवार की सुबह नौ बजे सीएचसी फरधान का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला डॉक्टर पल्लवी महेंद्रा, आरबीएसके के डॉ.रंजीत कुमार के अलावा एसटीएस संजय त्रिपाठी, फार्मासिस्ट नरेंद्र मोहन, एमपीडब्ल्यू  शैलेंद्र सिंह, अर्श काउंसलर आलोक कुमार, आईओ आशीष कुमार अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी की साफ सफाई के साथ दवा वितरण काउंटर और स्टाक भी देखा। एसीएमओ डॉ. मातादीन ने सीचसी अधीक्षक डॉ.अमित बाजपेई को साफ सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल प्रभारी एनएचएम डॉ.मातादीन ने बताया कि सोमवार को फरधान सीएचसी का निरीक्षण किया था, जिसमें दो डॉक्टरों सहित सात लोग अनुपस्थित मिले। इन सब का एक दिन वेतन काटे जाने के लिए सीएमओ को लिखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें