फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव 27 को आएंगे दुधवा पार्क

Sun, 21 Dec 2014 10:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव आलोक रंजन तीन दिवसीय दौरे पर आ रहे हैैं। वह 25 दिसंबर को पलिया हवाई पट्टी पर राजकीय वायुयान से पहुंचेंगे। जिसके बाद वह 26 दिसंबर तक  पीलीभीत के भ्रमण पर रहेंगे। 27 दिसंबर को लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा टाइगर रिजर्व एवं उद्यान का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। मुख्य सचिव के आगमन की तैैयारियों में अफसर जुट गए हैं। विभागों के अधिकारियों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

पलिया से करीब 11:35 बजे मुख्य सचिव आलोक रंजन पीलीभीत स्थित मुस्तफाबाद के लिए रवाना होंगे, जहां अपराह्न तीन से शाम छह बजे तक ईको पर्यटन संबंधी समीक्षा के साथ ही बराही वन क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन 26 दिसंबर को सुबह नौ बजे से चूका ईको पर्यटन स्थल और वन क्षेत्र का भ्रमण/निरीक्षण करेंगे, जिसके बाद अपराह्न तीन बजे से पीलीभीत स्टेडियम में पंजीकृत श्रमिकों को साइकिल और समाजवादी पेंशन परिचय पत्र का वितरण करेंगे। इधर लखीमपुर खीरी के प्रभारी डीएम/सीडीओ नितीश कुमार ने बताया कि 27 दिसंबर को मुख्य सचिव सुबह नौ बजे से किशनपुर वन्य जीव विहार का भ्रमण और निरीक्षण करेंगे। अपराह्न एक बजे वह दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण करने के साथ ही 3:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें