फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बंद हो गया पूछताछ केंद्र, बसों की जानकारी को भटक रहे यात्री

Sat, 20 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर रोडवेज के नए भवन निर्माण के चलते पूछताछ केंद्र को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। केंद्र बंद होने से यात्रियों को बसों के संचालन, समय-सारिणी, गंतव्य और आगमन-प्रस्थान की जानकारी न होने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार चालक, परिचालक या अन्य यात्रियों के भरोसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत बाहर से आने वाले यात्रियों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है, जिन्हें यह तक पता नहीं चल पाता कि उनकी बस कब और कहां पर जाएगी। कई यात्री घंटों इंतजार करने के बाद यह जान पाते हैं कि संबंधित बस निकल चुकी है या विलंब से चल रही है।
यात्रियों का कहना है कि भवन निर्माण आवश्यक है, लेकिन इसके नाम पर मूलभूत सुविधाओं को पूरी तरह बंद कर देना उचित नहीं है। रोडवेज प्रशासन को अस्थायी पूछताछ काउंटर, हेल्प डेस्क अथवा डिजिटल सूचना व्यवस्था की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

फिलहाल, जब तक नया भवन बनकर तैयार नहीं हो जाता, तब तक यात्रियों की यह परेशानी जारी रहने की संभावना है। यात्रियों ने रोडवेज प्रशासन से मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान ही किसी सुरक्षित स्थान पर अस्थायी पूछताछ केंद्र संचालित किया जाए, ताकि यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए दर-दर न भटकना पड़े। लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि रोडवेज का नया भवन बन रहा है, जिसके चलते पुराने को ढहा दिया गया। हमारे पास जगह नहीं है कि पूछताछ केंद्र खोल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें