फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली से कुचलकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी रोड पर सरायन पुल के पास हुआ हादसा, बाइक पर बैठी मां रेशमा की गोद से गिरा था कामरान
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। बृहस्पतिवार को मोहम्मदी रोड पर सरायन पुल के निकट बाइक पर बैठी मां की गोद से गिरे मासूम की गन्ना भरी ट्रॉली से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव ममरी निवासी अशफाक की पत्नी रेशमा भांजे लियाकत के साथ बाइक से अपने एक रिश्तेदार के निधन पर पूरनपुर जा रही थीं। मोहम्मदी रोड पर सरायन नदी पुल के निकट निर्माणाधीन रोड के कंकड़ पत्थरों में बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे बाइक पर बैठी रेशमा की गोद से चार वर्षीय बालक कामरान गिर गया। इसी बीच पास से गुजर रही ट्रॉली के पहियों से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही अफरातफरी मच गई, जबकि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

तीन बेटियों में सबसे छोटे इकलौते कामरान की मौत के सदमे से बदहवास मां रेशमा को देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहीं सूचना पर पहुंचे पिता अशफाक के भी आंसू थम नहीं रहे थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

कार पेड़ से टकराई, तीन मामूली घायल
पलियाकलां। भीरा रोड पर शारदा नदी पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं।
भीरा के प्राइवेट क्लीनिक का स्टाफ पलिया की ओर से कार में जा रहा था। शारदा नदी पुल के पास तीव्र मोड़ होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और रोड किनारे एक पेड़ से टकरा गई। चालक ने काफी हद तक कार को नियंत्रित किया, जिसके चलते उसमें बैठे तीन लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। इसमें 23 वर्षीय काजल पुत्री उत्तम के अलावा अन्य लोगों को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उनको घर भेज दिया गया। घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें