फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॅरियर काउंसलिंग में दी कई प्रतियोगिताओं की जानकारी

विज्ञापन
कॅरियर काउंसलिंग को संबोधित करते डॉ. सुभाष चंद्रा।
विज्ञापन
गांव मुड़िया खेड़ा में हुआ आयोजन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन रोजगार एवं कॅरियर कॉउंसलिंग पर गोष्ठी हुई। शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई।
गोष्ठी में वनस्पति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर सतेंद्र पाल सिंह ने 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक के बाद छात्र-छात्राओं को यूनिफार्म जॉब्स-पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बल, शिक्षा, कर्मचारी चयन आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, संघ लोक सेवा आयोग सहित विभिन्न विज्ञान संस्थानों में उपलब्ध शोध और सेवाओं के अवसरों की जानकारी दी।
विज्ञापन

गणित के विभागाध्यक्ष मोहम्मद आमिर ने प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, के बारे में बताया। साथ ही साथ कम एवं अधिक प्रतिस्पर्धा, सुनियोजित योजना, स्मार्ट वर्क आदि विषयों को रोजमर्रा की जिंदगी व आसपास की स्थितियों को उदाहरण देकर समझाया। प्राचार्य प्रोफेसर हेमंत पाल ने शिविर स्थल का औचक निरीक्षण कर स्वयंसेवकों का हालचाल जानकर सामुदायिक सेवा कार्यों की सराहना की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने गांव मुड़ियाखेड़ा में घर-घर जाकर ग्रामीणों को साफसफाई के प्रति जागरूक कर गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें