लखीमपुर खीरी। महिला सशक्तीकरण मिशन शक्ति के तहत जिले भर में कई कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहने की अपील की जा रही है।
इसी क्रम में बृहस्पतिवार को आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक जागरूकता गोष्ठी हुई। इस दौरान छात्राओं को बाल फिल्म दिखाकर कन्या भ्रूण हत्या, बालिका शिक्षा, महिला कानून एवं लैंगिक अपराध एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में ईओ आरआर अंबेश, रेनू श्रीवास्तव, अनुपमा वर्मा, मधुर ढींडा, रेनू अवस्थी, मंदाकिनी, सुनैना अवस्थी, प्रभा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष निरुपमा बाजपेई ने की। संचालन शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा ने किया।
मैलानी। मिशन शक्ति के तहत एलबीएस इंटर कॉलेज के बच्चों ने रैली निकालकर महिलाओं, बालिकाओं को अपराधों से बचने के प्रति जागरूक किया। रैली में शामिल बालक और बालिकाएं चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो जैसे महिला जागरूकता संबंधी नारे लगा रही थीं। रैली में प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद, चेयरमैन सत्यवती, भाजपा नेत्री आसमां बानो, प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ला, एसआई अजय मिश्र आदि महिलाएं शामिल हुईं।
बिजुआ। जिला पंचायत इंटर कॉलेज मिशन शक्ति के तहत कस्बे में जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में भीरा थानाध्यक्ष अजय राय ने कहा कि छात्राओं व महिलाओं को आत्मनिर्भर व निर्भीक बनकर समाज में हर मुश्किल का सामना करने को तैयार रहना चाहिए। शासन उनकी हर तरह से मदद करने को तैयार है।
चौकी इंचार्ज बिजुआ विपिन कुमार ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और उनकी सुरक्षा के टिप्स देकर उन्हें साहसी बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी प्रीती शर्मा, और कॉलेज की छात्राओं ने भी संबोधित किया।
बेटियां डरें नहीं, मुसीबत का डटकर सामना करें
गोला गोकर्णनाथ। विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि बेटियां डरें नहीं, मुसीबत का डटकर सामना करें। उन्होंने छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि यदि उन्हें कोई परेशान करता है या फबतियां कसता है तो शर्माए या झिझके नहीं। घर पर अपने माता पिता, शिक्षकों को बताएं। बेटियों की सुरक्षा में सरकार की कई हेल्पलाइन हैं जिन पर नि:संकोच अपनी समस्याएं बताएं। जहां शिकायतकर्ता की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी, मधु त्रिपाठी सहित शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। संवाद
सुंदरवल। उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय व नेशनल पब्लिक स्कूल में महिलाओं व छात्राओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भर रहने के संबंध में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरतरिया ने जानकारी दी। शाखा प्रबंधक सुनील कुमार बरतरिया ने महिलाओं के द्वारा बैंक में जमा राशि पर अतिरिक्त ब्याज व बैंक द्वारा महिलाओं को दी जा रही सुविधा के बारे में बताया। इस मौके पर तपन कुमार, रमेश कुमार, अवनीश,एडीओ अनूप शुक्ला, सचिव इंद्रेश कुमार,स्कूल प्रधानाचार्य इन्दूबाला एवं स्कूल स्टाफ समेत छात्राएं एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
महिलाएं डरे नहीं, डटकर मुकाबला करें
मोहम्मदी। दून पब्लिक स्कूल में सीओ ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सदैव सजग रहकर असामाजिक तत्वों को डटकर मुकाबला करना चाहिए। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने कहा कि महिलाओं की सहायता और सुरक्षा के लिए वूमेन पॉवर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 1076 और आपातकालीन सेवा 112 द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। इस मौके पर नायब तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सतनाम सिंह, एसएसआई अमरनाथ राय, कस्बा उप निरीक्षक राजबीर सिंह, आरक्षी नेहा यादव, विमल अवस्थी सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा। संवाद