लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। इससे रोजाना दो से ढाई सौ लोग संक्रमित मिल रहे हैं। राहत की बात यह है कि जिले में पॉजिटिविटी दर से ज्यादा जिले का रिकवरी रेट है। जो स्वस्थ हो रहे हैं, वह सभी लोग संक्रमित होकर होम आईसोलेट रहने वाले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले का रिकवरी रेट 63.25 प्रतिशत है। जबकि पॉजिटिविटी दर 4.85 है। विभागीय लोगों का कहना है कि इसलिए कोरोना से डरने की नहीं बल्कि जागरूक रहकर सावधानी बरतने की है। तीसरी लहर में कोरोना संक्रमण की तेजी से बढ़ रही है, जिसका प्रमाण रोजाना मिलने वाले दो ढाई सौ संक्रमित है। पिछले कुछ दिनों से इनमें कोई कमी नहीं आ रही है। मगर, राहत की बात यह है कि न तो संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है और न ही विशेष उपचार की।
स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में संक्रमित घर पर ही रहकर कोरोना से जंग जीत ले रहे हैं। जिले में एक जनवरी से अभी तक 3899 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से सिर्फ 42 लोग ही कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि 2466 लोग घर में ही होम क्वारंटीन रहकर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में कोरोना को हरा चुके हैं। विभागीय लोगों का कहना है कि जिले में पॉजिटिविटी दर 4.85 और रिकवरी दर 63.25 फीसद है। जो जिले के लिए राहत वाली बात है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से डरने की नहीं, बल्कि जागरूक रहकर एहतियात बरतने की जरूरत है। इस तरह कोरोना को आसानी से हराया जा सकता है।
चार दिन में बढ़ा करीब सात प्रतिशत रिकवरी रेट
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 27 जनवरी को जिले का पॉजिटिविटी रेट 4.20 और रिकवरी रेट 56.57 था। चार दिन बाद पॉजिटिविटी रेट 0.65 फीसद बढ़कर 4.85 हो गया है। जबकि रिकवरी रेट 6.68 प्रतिशत बढ़कर 63.25 हो गया। विभागीय लोगों बताते हैं कि पॉजिटिविटी रेट से रिकवरी रेट में कई गुना वृद्धि हुई है, जो जिले के लिए अच्छी बात है।
रविवार को मिले संक्रमित- 263
जिले में एक्टिव केस-1428
होम आईसोलेट-714
अस्पताल में भर्ती-42
स्वस्थ हुए-2466
पॉजिटिविटी रेट- 4.85
रिकवरी रेट- 63.25
छह बच्चों सहित 263 मिले कोरोना संक्रमित
रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जिले में 263 लोग और संक्रमित मिले हैं। इसमें छह बच्चे भी शामिल हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 3899 हो गई है। हालांकि इसमें से 2466 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या 1428 है। वहीं 42 संक्रमितों का कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि 714 कोरोना पॉजिटिव होम क्वारंटीन हैं।
जिले में घर पर रहकर स्वस्थ होनेे वाले संक्रमितों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जो बेहद अच्छी बात है। सभी लोग जागरूक रहकर कोरोना से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे। दो गज की दूरी और मासक है जरूरी नियम अपनाकर कोरोना से बचा जा सकता है।
डॉ. शैलेंद्र भटनागर सीएमओ
कोविड कंट्रोल रूम- फोटो : LAKHIMPUR