फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश

विज्ञापन
गौरीफंटा में अधीनस्थों संग जानकारी लेते एसएसबी के डीआईजी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी)। एसएसबी हेडक्वार्टर पीलीभीत के डीआईजी हरिनंदन बिष्ट ने बुधवार को गौरीफंटा से लगी नेपाल सीमा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने नेपाल से काफी संख्या में भारत आने वाले नेपाली लोगों के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही एसएसबी अधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी तालमेल बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि भारत-चीन सीमा पर भारतीय क्षेत्र में चीनी सैनिक घुसपैठ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इधर नेपाल की भी तीन सीमाएं चीन से लगती हैं। इसको लेकर चीन की हरकतों पर भारत की ओर से भी नजर रखी जा रही है। बुधवार को सुबह दस बजे के करीब एसएसबी 39वीं वाहिनी पीलीभीत के डीआईजी हरिनंदन बिष्ट गौरीफंटा पहुंचे। उन्होंने नेपाल सीमा का पैदल निरीक्षण किया और नोमैंस लैंड भी देखा। इसके अलावा अभी बीते दिनों नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की तरफ से डोके बाजार में हटाए गए अतिक्रमण को देखकर पूछताछ भी की। उसके बाद गौरीफंटा के एसएसबी कैंपस में सीमा के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस समय नेपाल से भारत आ रहे नेपाली लोगों के आधार कार्ड और लेबर कार्ड देखकर ही विधिवत चेकिंग के बाद उनको भारत में प्रवेश की अनुमति देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जाए। एसएसबी अधिकारियों और स्टाफ को सीमा की सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बनाकर काम करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान पलिया हेडक्वार्टर से आए एसएसबी सहायक कमांडेंट मुन्ना सिंह, गौरीफंटा सहायक कमांडेंट वीपीएस चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें