फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा आवास से वंचित रह जाएंगे 2493 लाभार्थी

Thu, 07 Jan 2016 10:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने वर्ष 2015-16 के लिए आवंटित इंदिरा आवासों के लक्ष्य में कटौती कर दी है। जिससे जिले के 23763 लाभार्थियों में 21270 लाभाथियों को ही इंदिरा आवास मिल पाएंगे। आवास पाने से जिले में 2493 लाभार्थी वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015-16 में 23763 इंदिरा आवास बनाने का लक्ष्य दिया गया था, जिसके लिए ग्राम पंचायतों से पात्र लाभार्थियों का चयन भी कर लिया था। इंदिरा आवास के लिए एक लाभार्थी को उसके खाते में दो किस्तों में 70 हजार रुपये दिए जाते हैं। परियोजना निदेशक डॉ दिनेश कुमार सिंह के मुताबिक केंद्र सरकार से इंदिरा आवास के लक्ष्य में कटौती करने का निर्देश दिया गया है।
जिससे योजना में 2493 पात्र लाभार्थियों को इंदिरा आवासों से वंचित रहना पड़ेगा। बता दें कि जिले में विभागीय वेबसाइड पर 19443 लाभार्थियों के इंदिरा आवास स्वीकृत होने का आंकड़ा दर्ज है, जबकि 16172 लाभार्थियों को उनके खाते में पैसा भी ट्रांसफर कर दिया गया है। ऐसे में इस वित्तीय वर्ष में सिर्फ  5098 लाभार्थियों को ही इंदिरा आवास मिल पाएगा। पीडी ने बताया कि जिन लाभार्थियों को अभी पैसा नहीं मिला है, उन्हीं के इंदिरा आवासों की कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें