पलिया की दुधवा रोड पर बरामद करेंसी गिनते चौकी इंचार्ज। स्त्रोत पुलिस
पलियाकलां। बंशीनगर चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को दुधवा रोड पर चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से दो लाख की नेपाली व भारतीय करेंसी बरामद की है। कोई वैध दस्तावेज न दिखा पाने की वजह से एफएसटी टीम के सचल दल ने नकदी सीज कर दी है।
पलिया कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि दुधवा राेड पर बंशीनगर चौकी पुलिस प्रभारी अजय कुमार सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। टीम ने शादाब अंसारी निवासी मोहल्ला इकरामनगर और सुमित गुप्ता निवासी किसान प्रथम की रोककर तलाशी ली। इस दौरान शादाब के पास से एक लाख रुपये की भारतीय करेंसी और सुमित के पास से एक लाख 17 हजार पांच सौ रुपये की नेपाली करेंसी बरामद की गई। संवाद