दंगल देखने पहुंची भीड़ चढ़ गई थी चौकी की पुरानी इमारत पर
बस्तौला बाजार में द्वादशी के मौके पर मेले में हो रहा था दंगल
द्वादशी के मौके पर आयोजित दंगल को देखने पहुंची भीड़ बस्तौला बाजार में बने पुरानी पुलिस चौकी की छत पर चढ़ गई, सीमेंटेड और पुरानी छत पर भीड़ के वजन से सीमेंटेड चादरें (छत) ढह गईं। हादसे में एक छोटी बच्ची का पैर टूटने के अलावा कई लोग घायल हो गए।
इलाके के बस्तौली गांव हर साल द्वादशी का मेला गांव की बाजार में होता है। दंगल मेले का मुख्य आकर्षण होता है, जिसे देखने के लिए काफी दूर से हजारों लोग जमा होते हैं। मेले में शांति व्यवस्था के नाम पर पुलिस मौजूद थी, लेकिन वह दंगल से दूर खड़ी थी। इसी बीच वहां स्थित जर्जर पुलिस चौकी की पुरानी सीमेंटेड की छत पर चढ़े सैकड़ों लोगों का वजन नही सह पाने के चलते सीमेंटेड चादरें टूट कर गिर गईं। जिससे मेला देखने पहुंचे भदेंड इलाके की एक दस साल की छोटी बच्ची का पैर टूट गया और उसका भाई घायल हो गया। इन दोनों को बिजुआ के एक प्राइवेट डाक्टर के पास ले जाया गया। इसके अलावा बस्तौली गांव के परवन समेत कई लोगों को हल्की चोटें आईं हैं। हादसे के बाद हड़कंप मच गया, लोग मौके से भाग खड़े हुए।