‘बा’ स्कूल बोझिया में हुई एल्युमिनाई बैठक
पास आउट बालिकाओं ने वर्तमान छात्राओं ने साझा किए अनुभव
बाकेगंज के बोझिया और जगंबहादुरगंज स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पास आउट छात्राओं के कौशल विकास के लिए दो दिवसीय एल्युमिनाई बैठक का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई प्रकार के हुनर सिखलाए गए। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शिक्षिकाओं की वाहवाही बटोरी।
बाकेगंज। ‘बा’ स्कूल बोझिया में हुई एल्युमिनाई बैठक में स्कूल की 50 पास आउट छात्राओं ने भाग लिया और कई कलाओं का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इस दौरान पास आउट छात्राओं ने स्कूल की वर्तमान छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए उनसे पढ़ाई-लिखाई का महत्व बतलाते बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। दो दिनों तक चली बैठक के पहले दिन मंगलवार को बालिकाओं ने कढ़ाई, सिलाई, मेंहदी, फ्लॉवर मेकिंग, बाल अखबार, खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सरस्वती वंदना के साथ बुधवार बैठक का समापन हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैलानी नगर पलिका चेयरपर्सन अनीता यादव ने गायन प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी छात्राओं पल्लवी, नंदनी, बबिता और काजल को 100-100 रूपये का पुरूस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की। इसके अलावा वार्डेन निशी पांडे ने बैठक में आईं पास आउट छात्राओं को 50-50 रूपये देकर विदाई की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि अनीता यादव, एबीआरसी डॉ यूसुफ अली, मुकेश वर्मा, कृष्ण कुमार, शिक्षिका संगीता वर्मा, रीता भास्कर, विशाल मोहन सहित अभिवावक और छात्राएं मौजूद रहीं।
जंगबहादुरगंज। एल्युमिनाई बैठक में कक्षा आठ उत्तीर्ण 50 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपने अनुभव स्कूल में अध्ययनरत बालिकाओं के साथ बांटे। प्रत्येक बालिका को 50 रुपये दिए गए। बालिकाओं ने बाल अखबार और कॉमिक्स बनाई। इस अवसर पर वार्डन अस्मिता सिंह, अनीता, ज्योत्सना कन्नौजिया, सदफ खान, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहीं।