फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज मार्ग पर रोडवेज बसों की बढ़ी सुविधा

Wed, 06 May 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मैगलगंज मार्ग पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। सुबह साढ़े छह बजे से शाम चार बजे तक पांच बसों के संचालन से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी राहत मिल रही है। पहले इस मार्ग पर मुख्य रूप से प्राइवेट बसों का संचालन होता था, जिससे यात्रियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि प्राइवेट बस संचालक मनमाने ढंग से बसें रोकते थे और किराये को लेकर भी मनमानी करते थे। रोडवेज बसों के संचालन से अब सफर अधिक सुविधाजनक और समयबद्ध हो गया है।
लखीमपुर डिपो से पहली बस सुबह 6:30 बजे रवाना होती है, जो बेहजम, कस्ता, मितौली, फत्तेपुर, औरंगाबाद, मैगलगंज और सीतापुर होते हुए लखनऊ जाती है। दूसरी बस हरदोई डिपो की है, जो हरदोई से दोपहर 12 बजे लखीमपुर पहुंचती है और 12:30 बजे मैगलगंज मार्ग से वापस रवाना होती है।
विज्ञापन

तीसरी बस कन्नौज डिपो की है, जो दोपहर 1:30 बजे लखीमपुर से रवाना होकर मैगलगंज और हरदोई होते हुए कन्नौज जाती है। चौथी बस गोला डिपो की है, जो अपराह्न तीन बजे लखीमपुर से रवाना होकर मैगलगंज और शाहजहांपुर होते हुए दिल्ली जाती है। वहीं पांचवीं रोडवेज बस शाम चार बजे जयपुर-बिछिया मार्ग के लिए संचालित होती है। रोडवेज बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को कम समय में गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें