फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रतिष्ठानों पर 36 घंटे बाद भी आयकर विभाग की जांच जारी

विज्ञापन
काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स की दुकान के शटर बंद, अंदर इनकम टैक्स विभाग की कर रही जांच। संवाद - फोटो : स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे जमीन पर पड़े युवक-युवती
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बृहस्पतिवार को लखनऊ से आई आयकर विभाग की टीम जिले में अब भी डेरा जमाए हुए है। शुक्रवार को भी शहर में लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स के शोरूम समेत रानीगंज स्थित एकता ट्रेडर्स पर आयकर विभाग की टीम की जांच देर रात तक जारी रही।
विज्ञापन

जांच करने के लिए शुक्रवार को 22 सदस्यीय फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। गैर जनपद से आई आयकर विभाग की टीम को जिले में आए करीब 36 घंटे हो चुके हैं। टीम शहर के दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक कचेहरी रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वेलर्स पर बृहस्पतिवार रात टीम के लोग शोरूम पर ही ठहरे रहे। सुबह होते ही जांच फिर से शुरू हुई। इस दौरान शोरूम के शटर बंद रहे, दूसरे रास्ते से एक दो पुलिसकर्मी ही आते जाते दिखे।
विज्ञापन

शोरूम के बाहर टीम की गाड़ियां खड़ी रहीं। उधर एकता ट्रेडर्स जिनका तेल और घी का काम है, उनके यहां भी टीम रात में रुकी और सुबह होते ही जांच फिर से शुरू कर दी। आयकर विभाग की टीम जरूरी दस्तावेज व मोबाइल, लैपटॉप आदि की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक जांच में क्या निकल कर आया है, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है। आयकर विभाग के स्थानीय अधिकारी भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें