भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में नगर क्षेत्र और तहसील स्तर की स्काउट-गाइड रैली का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। रैली का उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. आरके जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि सभी स्काउट गाइड को खेल की भावना से स्वच्छ मन के साथ रैली में भाग लेना चाहिए। रैली का संचालन अनिल झा ने किया। बीडी भार्गव ने स्कार्फ पहनाया।
रैली में वर्दी निरीक्षण, मार्चपास्ट, कलर पार्टी, प्राथमिक चिकित्सा, मीनार बनाना, दल अभिलेख, सिगनलिंग, झांकी की प्रतियोगिताएं हुईं। स्काउट गाइड सीनियर में राजकीय इंटर कॉलेज प्रथम, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज द्वितीय और इस्लामियां इंटर कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। गाइड में गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज प्रथम, जूनियर वर्ग में गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज प्रथम, गाइड में सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रथम, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय स्थान पर रहा।
तहसील स्तर पर सीनियर वर्ग स्काउट में किसान इंटर कॉलेज फरधान प्रथम, युवराजदत्त इंटर कॉलेज ओयल द्वितीय, राजकीय इंटर कॉलेज शारदानगर तृतीय स्थान पर रहे। गाइड में जिला पंचायत इंटर कॉलेज प्रथम, किसान इंटर कॉलेज फरधान द्वितीय, जूनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज लगुचा प्रथम रहा। यह सभी टीमें जनपदीय रैली में प्रतिभाग करेंगी।
जिला गाइड कमिश्नर मिथलेश गुप्ता ने स्काउट गाइड से कहा कि हमें सेवा भाव से काम करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. आरके जायसवाल ने कहा कि हमें सबके प्रति प्रेम भाव और अपनी आत्मा को शुद्ध रखना चाहिए।
इस मौके पर बीडी भार्गव, अंकित अग्रवाल, दिलीप पटवा, अनीश कुमार ने सहयोग किया। निर्णायक के रूप में शशि बाला, विमला कश्यप, शोभारानी, विश्वनाथ, पारस नाथ, पंकज पांडेय, सोबरन लाल मिश्र, सुरेंद्र पाल, जगदीश सैनी, शिव शंकर दुबे आदि मौजूद रहे।