फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: उद्घाटन बाकी, इस्तेमाल शुरू... लोगों के काम आने लगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

Mon, 24 Aug 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जीआईसी मैदान में बने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के झूलों पर मस्ती करते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में 2.34 करोड़ रुपये की लागत से तैयार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बिना औपचारिक उद्घाटन के ही लोगों के काम आने लगा है।
विज्ञापन

शहरवासी यहां वॉकिंग कर रहे हैं, जबकि बच्चे पार्क में लगे झूलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लंबे समय से कॉम्प्लेक्स तैयार होने के बावजूद लोग इसके लाभ से वंचित थे।
फिलहाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स राजकीय इंटर कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया गया है। परिसर में पांच करोड़ रुपये की लागत से मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। करीब 1600 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाले स्टेडियम में कबड्डी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, जिम्नास्टिक और हैंडबॉल की सुविधाएं होंगी। खिलाड़ियों के लिए शौचालय, बाथरूम, चेंजिंग रूम, कंट्रोल रूम और फर्स्ट एड रूम भी बनाए जाएंगे। आधुनिक लाइटिंग, साउंड और प्रोजेक्शन सिस्टम की सुविधा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से कराया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, मिनी इंडोर स्टेडियम का निर्माण पूरा होने तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को पूरी तरह अधिकृत रूप से संचालित नहीं किया जा सकता। निर्माण के लिए बड़े वाहनों का आवागमन हो रहा है। परिसर में आने-जाने का रास्ता भी एक ही है। इससे मैदान और परिसर प्रभावित हुआ है।
स्टेडियम का निर्माण पूरा होने के बाद पूरे परिसर का मेंटेनेंस कराया जाएगा। शासन स्तर से सुरक्षा और रखरखाव के लिए गार्ड आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मिनी इंडोर स्टेडियम का विधिवत उद्घाटन कर इसे पूरी तरह जनता के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
-
मिनी इंडोर स्टेडियम मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश की जा रही है कि मार्च तक इसे पूरा कर उद्घाटन करा दिया जाए।
विज्ञापन

-डॉ. जगत प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें