फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बाइक-मोबाइल फोन की लूट में वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 24 Aug 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आरोपी उमेश यादव
विज्ञापन
उचौलिया। थाना क्षेत्र में 17 जुलाई को हुई बाइक और मोबाइल फोन की लूट में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से लूटी मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को भी पकड़कर लूटा मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव लोधियापुर निवासी रामनरेश ने केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि 17 जुलाई को उनका 16 वर्षीय पुत्र अवनीश कुमार, उसका फुफेरा भाई अक्षित निवासी गांव नेकपुर, थाना महोली, जनपद सीतापुर के साथ बाइक से थाना उचौलिया क्षेत्र के गांव शंकरपुर स्थित ननिहाल जा रहे थे।
गांव पिपरोला मर्दन के पास पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया और मोबाइल फोन व बाइक छीन ली। बदमाश दोनों को अपनी बाइक पर बैठाकर शाहजहांपुर के थाना कांट क्षेत्र में छोड़कर भाग गए। वहां से दोनों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर घर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश में थी। रविवार रात सूचना मिली कि लूट का वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से आ रहा है। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के सरौरी गांव निवासी उमेश यादव (28) घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी पसगवां भेजा।
पुलिस ने उमेश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल, तमंचा, दो कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने साथी के साथ 17 जुलाई को लूट की घटना करना स्वीकार किया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी 17 वर्षीय किशोर को मनोगंगा के पास से पकड़ लिया। उसके कब्जे से 17 जुलाई को पिपरौला मर्दन के पास लूटा मोबाइल फोन बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक, उमेश यादव के खिलाफ सेहरामऊ दक्षिणी थाने में विद्युत अधिनियम, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
-
मुखबिर की सूचना पर वांछित की घेराबंदी की गई थी। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें