धनगढ़ी। कैलाली व कंचनपुर जिलों से अलग-अलग स्थानों पर पांच नेपाली युवकों को ब्राउन शुगर के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
कैलाली के डीएसपी कवींद्र सिंह बोहरा ने बताया कि जिला पुलिस टीम ने धनगढ़ी उपमहानगर पालिका के वार्ड एक से स्थानीय निवासी लोकेंद्र कठायत को 60 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।
इसके अलावा मनीष कुंजेडा को तलाशी को तलाशी के लिए रोका तो उसने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस ने उसके पास से भी ब्राउन शुगर बरामद की है। कंचनपुर जिले के भांसी क्षेत्र से चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे अजय चौधरी व राकेश चौधरी के साथ ही एक भारतीय युवक के पास से पांच ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई है। संवाद