फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओपन वर्ग में नोएडा के हर्षित और लखीमपुर की शांभवी रहे अव्वल

Tue, 26 May 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शतरंज के विजेताओं को किया जा रहा पुरस्कृत। स्रोत: आयोजक - फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दूसरी एचआर ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को सोमवार को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता रविवार देर शाम तक चली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन आयोजक हसीबुल रहमान के नेतृत्व में लखीमपुर जिला ओलंपिक एसोसिएशन और लखीमपुर जिला शतरंज एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया गया। इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में कुल 71 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 63 पुरस्कार वितरित किए गए। ओपन वर्ग में नोएडा के हर्षित सिंह पहले, लखीमपुर के उमेश वर्मा दूसरे और दिल्ली के हरिओम शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। बालिका ओपन वर्ग में लखीमपुर की शांभवी वर्मा विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-17, अंडर-13, अंडर-8 और वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अजमानी इंटरनेशनल स्कूल को बेस्ट स्कूल का पुरस्कार दिया गया। सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों रुद्रांश गुप्ता, मोहम्मद अरिज और जुहैब अली अंसारी को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन अनुज गुप्ता, हसीबुल रहमान, शरीफ (तारा) और मंजीत सिंह ने किया। आयोजक हसीबुल रहमान ने कहा कि जिले में शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता आयोजित की गई है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें