फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में इंडो-नेपाल सीमा पर रहेगी सतर्क नजर

Tue, 27 Oct 2015 07:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तीन चरणों का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपट गया है और अब तीन ब्लाकों पलिया, निघासन और रमियाबेहड़ में चौथे चरण के होने वाले चुनाव के लिए माथापच्ची तेज हो गई है। खासकर इंडो-नेपाल सीमा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। प्रेक्षक राम नरायन सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ हुई बैठक में आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और सेक्टर मजिस्ट्रेट को मतदान से पूर्व मतदान केंद्रों का भ्रमण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले चरणों में जो गलतियां हुई हैं, उसे कतई न दोहराया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में प्रेक्षक ने कहा कि पीठासीन अधिकारी जो पैकेट ले जाएं, उसे चेक कर लें ताकि पता चल सके कि उनमें कौन-कौन से वार्डों का बैलेट पेपर है। उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क हमेशा क्रियाशील रहे। चौथे चरण में भी मतदान केंद्रों पर दो वोटिंग कांपार्टमेंट होंगे। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी सिंह ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट हर वक्त जोनल मजिस्ट्रेट और एसडीएम के संपर्क में रहें।
एडीएम ने कहा कि सीमा पर चुनाव है इसलिए सभी पोस्टों को सूचित कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट किसी भी स्थिति से निपटने के लिए संबंधित थानेदार का मोबाइल नंबर जरूर ले लें। उन्होंने कहा कि गौरीफंटा और चंदनचौकी क्षेत्र में मोबाइल काम नहीं करता। इसलिए दोनों जगहों के सेक्टर मजिस्ट्रेट हैंडसेट के जरिए जोनल मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों से संपर्क में रहें।
विज्ञापन

बैठक में एएसपी ने सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी देते हुए कहा कि मतदान केंद्र पर कोई भी एजेंट मोबाइल, कैमरा और अन्य कोई इलेक्ट्रानिक आइटम लेकर नहीं जाएगा। इस दौरान कई सेक्टर मजिस्ट्रेट ने जंगली क्षेत्र का हवाला देकर समस्याओं से भी अवगत कराया। बताया, चंदनचौकी में पंचायत भवन में मतदान केंद्र बनाया गया है, लेकिन वहां बिजली, शौचालय, हैंडपंप आदि की व्यवस्था नहीं है। जिस पर एडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें