संसारपुर में हाईवे पर संकेतक विहीन अधबना डिवाइडर। संवाद
संसारपुर। गोला-खुटार मार्ग पर कस्बे में बने डिवाइडर पर कोई संकेतक और रिफ्लेक्टर नहीं हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कई वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ लोग घायल हो चुके हैं। पांच स्ट्रीट लाइट के खंभे भी उखड़कर गिर गए हैं।
दस मार्च को गाजियाबाद से बहराइच जा रही कर डिवाइडर से टकराकर आग का गोला बन गई थी। चार लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसमें रमन निवासी बहराइच, शिवांशु पुत्र धर्मपाल और कपिल निवासी तेजाबपुर थाना लहरपुर जिला सीतापुर थे। छह अगस्त की रात बिलासपुर से मुरादाबाद दवाई ले जा रही डीसीएम डिवाइडर पर चढ़ गई थी। इसमें स्ट्रीट लाइट के खंभे और केबल टूट गई थी। ड्राइवर मो. यूसुफ बच गया था। आठ अगस्त को सुनील सिंह निवासी मोहल्ला पूर्वी गढ़ी खुटार अपनी पत्नी रानी सिंह के साथ कार से लखीमपुर से खुटार जा रहे थे। उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें उनकी पत्नी रानी सिंह घायल हो गईं। आठ अगस्त को ही राजस्थान से रुद्रपुर जा रही लकड़ी भरी डीसीएम भी डिवाइडर से टकरा गई थी।
वर्जन
शीघ्र ही संकेतक, रिफ्लेक्टर बोर्ड और दुर्घटना में गिरे स्ट्रीट लाइट के खंभे लगवा दिए जाएंगे।
शुभ नारायण, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नेशनल हाईवे