फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: प्रेम-प्रसंग के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया

Wed, 24 Sep 2025 09:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मितौली (लखीमपुर खीरी)

सार

लखीमपुर खीरी के मितौली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के उमरापुर गांव में पति ने प्रेम-प्रसंग के कारण गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल का सीओ मितौली ने मौका-मुआयना किया है। 

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम उमरापुर गांव निवासी जगदीश वर्मा की पत्नी पिंकी देवी (30) का शव खेत में पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। सीओ जितेंद सिंह परिहार ने बताया कि पति ने ही उसकी गला दबाकर हत्या की है। बताते हैं कि दो माह पहले पिंकी देवी अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। वह अपने तीन बच्चों को जगदीश के पास ही छोड़ गई थी। करीब चार दिन पहले वह अपने बच्चों को लेने के लिए गांव आई। 

खेतों की तरफ ले जाकर की वारदात 
शाम को जगदीश किसी तरीके से पिंकी को बहला-फुसलाकर कर खेतों की तरफ ले गया, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंचे एसओ रविंद्र सोनकर ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। सीओ जितेंद सिंह परिहार ने बताया कि जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें