सैलनियों को हुए बाघ के दीदार। स्रोत: वन विभाग
भीरा। किशनपुर में रविवार को सुबह की शिफ्ट सैलानियों के लिए यादगार बन गई, जब पर्यटकों के समूह को बाघ के दीदार हुए। जैसे ही सफारी जीप टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में आगे बढ़ी, अचानक झाड़ियों के बीच से बाघ के प्रकट होने से सभी सैलानी उत्साह से भर उठे।
बाघ को करीब से निहारते ही पर्यटकों के चेहरे पर रोमांच और खुशी झलकने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघ लगभग दो मिनट तक सड़क किनारे चलते हुए दिखाई दिया। फिर आराम से जंगल की ओर बढ़ गया। सुबह के समय इतनी नजदीक से बाघ देखने का मौका मिलना सैलानियों के लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं था। सैलानियों ने बताया कि वे पहली बार किशनपुर आए थे और इतनी सुंदर एवं सुरक्षित जंगल सफारी का अनुभव उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा।