फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में मूड़ा सवारान की टीम ने भदेड़ टीम को हराया

विज्ञापन
प्रतिभागियों को शील्ड प्रदान करते पूर्व प्रधान - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बिजुआ। नेहरू युवा केंद्र ने बिजुआ में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। ब्लॉक बिजुआ के गांव छिटहा पायका ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में कबड्ड़ी, वॉलीबॉल, गोलाफेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100, 200, 400, 800, 1600 मीटर की दौड़, भारत्तोलन, फुटबॉल, कुश्ती, चक्खा फेंक आदि खेलों की शृंखला का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में अजयराज प्रथम और इशरत अली दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में इशरत प्रथम, अजयराज दूसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में अजयराज ने प्रथम और अच्युत अरुण ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। भारोत्तोलन में अरुण कुमार प्रथम, जयपाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में दीपक राज प्रथम, जयपाल सिंह दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में मूडासवारान की टीम ने भदेड की टीम को पराजित किया।
भाला फेंक मे दीपक राज प्रथम, जयपाल सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। कुश्ती में नीरज कुमार प्रथम फरमान दूसरे स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र की ओर से प्रमाणपत्र और शील्ड प्रदान की गई। आयोजन ब्लाक स्वयं सेवक नागेंद्र प्रताप और सुमनदेवी द्वारा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें