फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में कोई मां का लाल दंगा करने का नहीं कर सका दुस्साहस : राजनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्चुअल संबोधन में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया सपा पर करारा वार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। देश के रक्षामंत्री एवं सूबे के पूर्व सीएम रक्षामंत्री बुधवार को कोहरे के कारण सार्वजनिक सभा में शामिल नहीं हो सके। इस पर उन्होंने खेद जताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह के मोबाइल से सभा को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद पांच साल में कोई मां का लाल दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सका।
अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि इस चुनाव में मतदान से सूबे का भाग्य निर्धारित होगा। उन्होंने सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था के हालात कैसे थे, इससे जनता परिचित है। लूट, हत्या, अपहरण और दंगे आम थे। मगर, पिछले पांच साल में सूबे के हालात पूरी तरह से बदल गए। कोई मां का लाल दंगा करने का दुस्साहस नहीं कर सका। अपराधी जेल से बाहर आने के बजाय अंदर रहना उचित समझ रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कृषि विकास के लिए भाजपा सरकार गंभीर है। कुछ किसान तीन बिलों पर सहमत नहीं थे। इस पर प्रधानमंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देकर हुए उन्हें वापस ले लिया। रक्षामंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के पूरी तरह से खत्म होने का हम दावा तो नहीं कर सकते हैं, लेकिन पीएम मोदी ने किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपये भेजे हैं। किसानों के साथ सेना को मजबूत करने के लिए पहली बार 5.25 लाख करोड़ रुपये दिए गए, जिसमें डेढ़ लाख करोड़ सिर्फ हथियार खरीदने के लिए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास वाद की बात करती है न कि क्षेत्रवाद, जातिवाद और संप्रदायवाद की। भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए राजनीति करती है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम का भव्य निर्माण कराया। काशी विश्वनाथ को भव्य रूप देने के साथ अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू कराया। इसी के साथ हर घर नल, शौचालय एवं सभी को छत मुहैया कराने के लिए आवास दिए गए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रमेशचंद्र मिश्रा, ब्रजेश सिंह, रामजी दीक्षित सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

हिंदू और सिखों ने खेती को बनाया लाभकारी
तिकुनिया कांड को लेकर सिखों में नाराजगी है। यही वजह रही कि बुधवार को कार्यक्रम स्थल से सिख नदारद रहे। संबोधन में रक्षामंत्री ने कहा कि लखीमपुर जिला कृषि प्रधान जिला है। हिंदू और सिख समाज ने मिलजुल कर खेती को लाभकारी बनाया है। शायद ही ऐसा अन्य कहीं और देखने को मिले।

सदर विधायक ने दी दस मार्च बाद बाद देख लेने की धमकी
रक्षामंत्री की अगवानी के लिए भाजपा पदाधिकारी आदि पुलिस लाइन पहुंचने लगे। इस दौरान सदर विधायक को अंदर जाने से एक पुलिस कर्मी ने रोक लिया। इस पर भड़कते हुए वह 10 मार्च के बाद देख लेने की धमकी देने लगे, जो पुलिस लाइन से लेकर शहर में चर्चा का विषय बन गया।

कार्यक्रम स्थल के बाहर गोवंश देख प्रशासन के फूले हाथ पांव
रक्षामंत्री के जनसंपर्क में गोवंश कहीं मुसीबत न बन जाए, इसके लिए पालिका प्रशासन ने मंगलवार रात भर गोवंश पकड़वाकर शहर के बाहर भिजवाए। मगर, बुधवार को अचानक कार्यक्रम स्थल के बाहर रोड पर गोवंश आने से मौजूद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस वालों ने गोवंशों को चकबंदी कार्यालय की ओर खदेड़ दिया।
विज्ञापन


बंद करा दी गईं पटरी दुकानें
संकटा देवी मंदिर में पूजा करने के बाद हमदर्द तिराहा तक जनसंपर्क कार्यक्रम था। सुरक्षा को देखते हुए सदर चौराहा से लेकर संकटा देवी मंदिर के आसपास की पटरी दुकानों को बंद करा दिया गया। इससे रोज कमाकर खाने वाले निराश हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें