फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन में 13 मकान और 50 एकड़ जमीन नदी में समाई

Wed, 17 Sep 2025 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
सिंघिया फार्म में कटान करती शारदा नदी। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। तराई क्षेत्र में शारदा नदी का कटान स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत जौहरा गुजारा के मजरा सिंधिया फॉर्म में पिछले 15 दिनों से कटान तेजी से जारी है।
विज्ञापन


यहां सत्यपाल, राजकुमार, दुर्गा प्रसाद, हरिकिशुन, राजाराम समेत 13 लोगों के मकान नदी में समा गए हैं। नंदू और छांगुर के मकान भी कटान की चपेट में आने वाले हैं। नदी ने लगभग 50 एकड़ उपजाऊ कृषि भूमि को भी निगल लिया है। खेतों में लगी गन्ने और धान की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई है।
पिछले साल भी शारदा नदी की कटान से चकपुरवा, नयापुरवा और कोरियाना गांवों का अस्तित्व समाप्त हो गया था। प्रभावित ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। कुछ लोग रूरा सुल्तानपुर और दाउदपुर में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें