फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1167 में से 685 ग्राम पंचायतें आरक्षित

Mon, 24 Aug 2015 08:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में आरक्षण की तस्वीर साफ हो गई है। कुल 15 ब्लाकों की 1167 ग्राम पंचायतों में 685 सीटें आरक्षित की गई हैं, इनमें सबसे ज्यादा 395 ग्राम पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए चार, अनुसूचित जाति के लिए 175 और पिछड़ वर्ग के लिए 199 सीटों पर आरक्षण लागू हुआ है। सोमवार की शाम जारी हुए चार्ट के मुताबिक सभी ब्लाकों में आरक्षण को लेकर स्थिति साफ कर दी गई है।
विज्ञापन

बांकेगंज ब्लाक में अनुसूचित जाति के लिए 13 ग्राम पंचायतों में पांच सीटें महिलाओं, पिछड़ा वर्ग की 13 सीटों में पांच महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बेहजम ब्लाक में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 20 सीटों में सात महिलाओं और पिछड़ा वर्ग की 21 सीटों में सात महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। धौरहरा में अनुसूचित जाति के लिए 12 ग्राम पंचायतों में चार और पिछड़ा वर्ग की 13 ग्राम पंचायतों में पांच सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। गोला में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 17 ग्राम पंचायतों में छह सीटों और पिछड़ा वर्ग की 19 ग्राम पंचायतों में सात सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। ईसानगर में अनुसूचित जाति के  लिए आरक्षित 19 ग्राम पंचायतों में सात सीटें और पिछड़ा वर्ग की 21 सीटों में सात सीटें आरक्षित हुई हैं। मितौली में एसी की कुल 22 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें आठ महिला सीटें हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग ेके लिए 24 सीटों में आठ महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। मोहम्मदी में एसी की 25 सीटों में नौ महिलाओं और पिछड़ा वर्ग की 28 सीटों में 10 महिलाओं के लिए आरक्षित है। निघासन में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन सीटों में एक महिला के लिए है। जबकि अनुसूचित जाति में 13 सीटों में पांच महिलाओं, पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित 18 सीटों में छह महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पलिया में अनुसूचित जनजाति के लिए तीन सीटों में एक महिला, अनुसूचित जाति की 15 सीटों में पांच महिला और पिछड़ा वर्ग की 20 सीटों में सात सीटें महिलाओं के के लिए आरक्षित हैं। पसगवां में अनुसूचित जाति की 25 सीटों में नौ महिला, पिछड़ा वर्ग की 29 सीटों में 10 सीटें महिला आरक्षित हैं। फूलबेहड़ में अनुसूचित जाति की 17 में छह महिला और ओबीसी की 19 में सात सीटें महिला आरक्षित है। रमियाबेंहड़ में अनुसूचित जाति की 12 में चार महिला और ओबीसी की 13 में पांच सीटें महिला आरक्षित हैं। लखीमपुर में अनुसूचित जाति की 25 में नौ महिला और ओबीसी की 29 में 10 सीटें महिला आरक्षित हैं। बिजुआ में अनुसूचित जाति की 20 सीटों में सात महिला और ओबीसी की 21 सीटों में सात महिला आरक्षित हैं। वहीं नकहा में अनुसूचित जाति की 17 सीटों में छह महिला और ओबीसी की 19 सीटों में सात सीटें महिला आरक्षित हैं। इसके अलावा सामान्य वर्ग में 188 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें