फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों ने लिया गोरक्षा का संकल्प

Mon, 24 Aug 2015 08:39 PM IST
मैगलगंज खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी प्राची ने सोमवार को  मढ़ियाघाट में हिंदुओं को गोरक्षा का संकल्प दिलाया और सभा कर गोहत्या पर चिंता व्यक्त की और लोगों को गोरक्षा के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मढ़ियाघाट स्थित गोशाला जाकर वहां की व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

साध्वी प्राची सोमवार को मढ़ियाघाट पहुंची उन्होंने पारसनाथ शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना की उसके बाद पारसनाथ ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम पहुंचकर संकल्पसभा को संबोधित किया। सभा में साध्वी ने शासन प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन के संरक्षण में आज सैकड़ों गायों की रोजाना हत्या कर उनके मांस को दूसरे देशों में निर्यात किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता ही नहीं अपितु सनातन धर्म के कुल की मां है गौ के शरीर मे तैंतीस कोटि देवी देवताओं का वास होता है। हिंदू समाज अब इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा हम अपनी मां की रक्षा नहीं कर सकते तो हमारा जीवित रहना ही बेकार है। उन्होंने कहा जिस संस्था के नाम करोड़ों की संपत्ति हो फिर भी वहां की गायों को भूसा तक नसीब नहीं हो पा रहा है यह शर्म की बात है। यहां सभा में मौजूद सभी ने साध्वी के साथ हांथों में अक्षत लेकर गौरक्षा का संकल्प लिया। सभा को महंत राघवेंद्रानंद सरस्वती, विहिप जिलाध्यक्ष नंद किशोर अग्रवाल, जिला मंत्री बृजेश पांडे, विभाग मंत्री संजय मिश्रा, भाकियू नेता राकेश सिंह चौहान, भाजपा के सभासद कौशल तिवारी और भाजपा नेता श्याम किशोर तिवारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मढ़ियाघाट संस्था के संस्थाध्यक्ष मुनीशानंद सरस्वती, अनूप शुक्ला, आदेश गुप्ता, अशोक मिश्रा, श्यामू शुक्ला, शिवानंद, आलोक शुक्ला, सुधीर दीक्षित, रवि, अनुज तिवारी, नरेश चंद्र शुक्ला, पियूष वाजपेई, प्रमोद दीक्षित, अर्चना वाजपेयी, प्रेमवती मिश्रा समेत सैकड़ों की संख्या में विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें