आशा बहुओं को किट देते कंपनी के पदाधिकारी संदीप जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
एलईडी स्क्रीन के माध्यम से कंपनी के उत्पादों की गुणवत्ता व फायदों के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान आशाओं को जॉनसन्स बेबी किट दी गई। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, एसीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा समेत करीब 300 से अधिक आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
हल्के हाथों से करनी चाहिए मालिश
जिला महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता ने कहा कि बच्चों को मालिश हल्के हाथों से करनी चाहिए। बच्चों की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। ऐसे में अगर रगड़कर मालिश करते हैं तो बच्चों को दिक्कत हो सकती है। उन्होंने कहा कि जन्म के छह माह तक बच्चों को स्तनपान कराना जरूरी है। नवजात के लिए मां का दूध अमृत के समान होता है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुप्रिया मिश्रा , बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला