फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: धूमधाम से किया गया दुर्गा मां की मूर्तियों का विसर्जन

विज्ञापन
दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में मां दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

तिकुनिया। कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर पटवा में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति का मोहाना नदी में विसर्जन किया गया। दुर्गा माता के जयकारों के साथ कस्बे से मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही।
मोहाना नदी के किनारे पं. गया प्रसाद तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ मूर्ति की पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद नदी की तेज धारा में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर प्रदीप शर्मा, शिवरीनारायण निषाद, संदीप चौहान, विनोद यादव, सुशील कुमार, राजाराम मौर्य, गया प्रसाद, ओमप्रकाश कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




अबीर गुलाल उड़ाते हुए निकाली विसर्जन यात्रा

मोहम्मदी। बाजार खुर्द में दुर्गा मूर्ति पंडाल से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। अबीर गुलाल उड़ाते हुए तमाम लोग नदी के घाट तक गए। वहां मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
शोभायात्रा ने कस्बे के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। ढोल-नगाड़े के साथ श्रद्धालु जय माता दी का जयघोष करते चल रहे थे। मूर्ति विसर्जन गोमती नदी के तट पर रविंद्र नगर मियांपुर कॉलोनी होते हुए इमलिया घाट पर किया गया। कस्बे की शोभायात्रा में सीओ अरुण कुमार सिंह इंस्पेक्टर उमेश चंद, कस्बा, चौंकी इंचार्ज मुईन खां के अलावा सुरक्षा में तमाम पुलिस कर्मी चल रहे थे। शोभायात्रा में आकाश सैनी, प्रदीप सैनी, नीरज सैनी, कृष्णा शुक्ला, अमन गुप्ता, अंकुर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद



जागरण के बाद शारदा में मूर्तियां की गईं विसर्जित
खीरी टाउन। श्री मनकामेश्वर मंदिर सुंदर में मां भगवती का 31वां जागरण किया गया। इसमें कस्बे व आसपास के सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर माता रानी का गुणगान किया। दूसरे दिन शारदा नदी में मूर्ति विसर्जन किया गया।
मोहल्ला जिंसी में श्री मनकामेश्वर मंदिर में दो दिवसीय मां भगवती का 31वां जागरण धूमधाम से हुआ। मां के जागरण के बाद गुरुवार देर शाम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन यात्रा निकाली गई। शारदा नदी में माता की मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस मौके पर दीपू सिंह, राकेश सिंह, अजय सिंह, गजराज सिंह, मक्कू सिंह, मुकेश सिंह, सरवन सिंह सहित दर्जनों लोगों ने शारदा नदी में मूर्तियों का विसर्जन किया। संवाद
विज्ञापन



बरमबाबा स्थान पर हुआ कन्याभोज

बिजुआ। ग्राम पंचायत जगदेवपुर स्थित प्राचीन बरमबाबा के स्थान पर कन्याभोज व भंडारा हुआ। इसमें क्षेत्र के कई गांवों से कन्याओं को आमंत्रित किया गया। बरमबाबा मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश सिंह, सदस्य प्रेमसिंह, कमलेश सिंह, राकेश सिंह, राधेश्याम, जगतार सिंह और रमेश सिंह आदि ने कन्याओं के पैरों का प्रक्षालन कर तिलक चंदन कर भोजन कराया, दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम शुरू हो गया। इसमें पड़ोस के गांवों तथा आने जाने वाले लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद

दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें