फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा, तीन विक्रेता गिरफ्तार

Wed, 15 Oct 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गौरीफंटा में पुलिस द्वारा बरामद किया गया आतिशबाजी का माल व पकड़े गए लोग। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
ओयल। दीपावली को देखते हुए पुलिस ने बुधवार को भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण पकड़ा है। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निराला तिवारी ने चौकी इंचार्ज ओयल पटेल राठी और एसआई शुभम कुमार के साथ नगर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की। कस्बे के स्टेशन मार्ग पर मोहल्ला शिवाला स्थित पटाखा व्यवसायियों की दुकानों पर पहुंचे। अधिक संख्या में पुलिस को देख दुकानदार दुकानें बंद कर भाग निकले। पुलिस ने पटाखा व्यवसायी मो. अकील, नसीम सिद्दीकी व शकील को पकड़ लिया।
पकड़े गए पटाखा व्यवसायियों की दुकान व घर से पुलिस ने 1.25 क्विंटल अवैध पटाखे और 20 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री व पटाख बनाने के लिए कागज सहित अन्य सामग्री बरामद की। पुलिस टीम ने मोहल्ला कबड़ियन टोला में पटाखों की दुकानों में भी तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर बरामद पटाखों को नष्ट करने की कार्यवाही की जा रही है।

लाखों रुपये के पटाखों के साथ चार लोगों को पकड़ा


गौरीफंटा। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सूंड़ा में अवैध रूप से तस्करी के लिए भंडारण कर रखे गए पटाखे बरामद किए हैं। साथ ही चार लोगों को पकड़ा है। सूंड़ा बाजार में अवैध तरीके से बगैर लाइसेंस के पटाखा बेंचा जा रहा था। इसकी खबर मिलने के बाद मंगलवार की देर शाम गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने दलबल के साथ सूंड़ा बाजार में छापेमारी की। यहां नेपाल के लिए तस्करी को रखा 11 गत्तों व तीन बोरों में भरा बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का माल बरामद किया गया है। जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मौके परी शमशाद उर्फ गुड्डू, रईस अहमद, फुजाइल व संदीप मौर्या आदि को पुलिस ने पकड़ा है। इन सभी पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत बुधवार को मुकदमा दर्ज कर उनका चालान किया गया है। संवाद

गौरीफंटा में पुलिस द्वारा बरामद किया गया आतिशबाजी का माल व पकड़े गए लोग। स्रोत : पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें