सड़कों पर राहगीर होते हैं परेशान
सड़कों पर जगह-जगह मिट्टी और बालू बिखरे होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रातभर तेज रफ्तार से दौड़ती ट्रॉलियों के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई बार हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से माफिया बेफिक्र होकर खनन जारी रखे हुए हैं। जिससे सरकार को लाखों रुपये के राजस्व को सीधे नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
सिंगाही थाना क्षेत्र के मोतीपुर कल्लूपुरवा निवासी दिनेश, केपी और रंजीत ने बताया कि बिना परमिशन अवैध तरीके से बालू और मिट्टी की निकासी कर स्थानीय स्तर पर बिक्री की जाती है। मामले में एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि सूचना मिलने पर बालू और मिट्टी के अवैध कारोबार के विरुद्ध छापेमारी कर कार्रवाई की जाती है।
संबंधित वीडियो