फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन मंत्री की सख्ती पर प्रशासन को दिखा अवैध खनन, दो डंपर और 17 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवहन और जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया की सख्ती के बाद आखिरकार प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई। डीएम-एसपी की अगुवाई में शनिवार की रात जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। बालू से भरे दो डंपर और 17 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। इनमें से दोनों डंपरों, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पुलिस लाइन में लाकर खड़ा किया गया, जबकि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को थाने पर ले जाकर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों में निर्धारित मात्रा से चार गुना अधिक बालू भरी हुई थी। प्रशासन की इस कार्रवाई से माफिया में खलबली है। शनिवार को जिले के प्रभारी व परिवहन मंत्री अशोक कटारिया जिला योजना की बैठक में शामिल होने आए थे। बैठक में अवैध खनन का मुद्दा उठा तो मंत्री के तेवर तीखे हो गए। डीएम शैलेंद्र सिंह ने खनन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की बात कही थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने अफसरों की शनिवार की रात बैठक बुलाई और अवैध खनन रोकने की रणनीति तैयार की। बैठक में एडीएम, एसडीएम, सीओ, खनन निरीक्षक आदि शामिल थे। बैठक के बाद रात में ही जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। डीएम-एसपी भी सड़कों पर रहे। पुलिस ने अफसरों के साथ फूलबेहड़, सदर कोतवाली और थाना खीरी क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से दो डंपर, 15 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ ली। एक फूलबेहड़ व एक ट्रैक्टर ट्रॉली को शारदानगर पुलिस चौकी पर खड़ा किया गया। शेष को लेकर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया। इन डंपरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मानक से चार गुना अधिक बालू भरी थी। यह देख अफसर भी हैरान रह गए। पुलिस व खनन निरीक्षक पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रालियों के कागज आदि की जांच कर कार्रवाई में जुटे रहे।
विज्ञापन

अवैध खनन किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए अफसरों के दिशा-निर्देश भी दिए हैं। -शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
एआरटीओ, खनन निरीक्षक के साथ कार्रवाई की गई है, जिसमें अलग-अलग स्थानों से दो डंपर व 17 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ी गई हैं। कुछ का ओवरलोडिंग में चालान किया गया है तो कुछ सीज कर दी गई हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। -शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन

फूलबेहड़ में केवल सर्वा शिवपुरी में खनन की अनुमति है। रूटीन चेकिंग की जाती है। कहीं अवैध खनन की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। सदर, मैलानी और फूलबेहड़ में खनन होता मिला है। खनन की धाराओं और जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। -अजीत कुमार पांडेय, खनन निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें