फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। शारदा नगर पुलिस ने बृहस्पतिवार को भरतपुर गांव के किनारे शारदा नदी की खागर में छापा मारा। यहां अवैध शस्त्र बनाने की फैक्टरी पकड़ी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि कमाल अहमद पुत्र घूरे निवासी ग्राम महादेव, नुरुद्दीन पुत्र सब्बीर अहमद निवासी ग्राम बेहननपुरवा, सज्जन अली पुत्र मासूक अली निवासी ग्राम हरसिंहपुर थाना निघासन को गिरफ्तार किया है। मौके से एक बंदूक, अद्धी, चार तमंचे, पौनिया, चार अधबने तमंचे, और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। पूर्व में विभिन्न मामले में कई बार जेल जा चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें